बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 'बच्चाचोर/किडनीचोर गिरोह' आने की अफवाह उड़ी हुई है। इससे जिले में भय का माहौल बना है। लोगों द्वारा किये जा रहे सोशल मीडिया पर 'बच्चाचोर/किडनीचोर गिरोह' का वीडियो वायरल करने से भय का माहौल हो गया है| इस बीच बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने मंदबुद्धि युवक को लात घूसों से बेरहमी से पीट दिया| मामला जिले के गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया का है|जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई (मंदबुद्धि व्यक्तियों को बेरहमी से पिटाई के) मामले सामने आ चुके है | बताया जा रह है,पिटाई से कई लोग घायल है, जो अस्पताल में भर्ती है|
गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया में ग्रामीणों ने मंदबुद्धि युवक को लात घूसों से बेरहमी से पीट दिया| सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने मंदबुद्धि युवक को पीटा। देखते देखते सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे मंदबुद्धि युवक को पीट दिया| पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मंदबुद्धि युवक को अपने साथ थाने ले गई|
वही, जिले में बच्चा चोरी और किडनी चोरी करने वाले गिरोह को लेकर फैलाई अफवाह को लेकर अब पुलिस अधीक्षक ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की बात कही है| पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अफवाह फैलाने वाले तथा निर्दोष व्यक्ति के साथ मार-पीट करने वाले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है , आप सभी ऐसे भ्रामक खबरों से दूर रहें , किसी प्रकार का ऐसा गैंग नही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,''सोशल मीडिया(वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर) के माध्यम से यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि जनपद में बाहर से बच्चा चोर/किडनी चोर गिरोह आए हुए हैं, इस प्रकार के अफवाह पर विश्वास करके कतिपय लोगों द्वारा मानसिक रुप से कमजोर विक्षिप्त व्यक्तियों के साथ मार-पीट करके चोट पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,'' बच्चा चोरी और किडनी चोरी गिरोह के होने की जिले में अफवाह फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कोई भी गिरोह जिले में सक्रिय नही है| सोशल मीडिया पर लगातार गलत वीडियो और खबर वायरल की जा रही हैं जिसको लेकर उन्होंने कहा कि अब ऐसे अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी, जो अफवाह फैलाकर दहशत का माहौल पै??ा कर रहे हैं|
पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियो से इस तरह की वीडियो पर ध्यान ना देने के साथ ही वीडियो वायरल ना करने की अपील की है । SP ने कहा कि जनपद वासियों से अपील है कि जनपद बस्ती में इस प्रकार का कोई गिरोह सक्रिय नहीं है, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है, इस प्रकार की अफवाह न फैलाएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने पर व उच्चाधिकारीगण को दें।