मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एशिया कप 2022: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराया, सुपर-4 में पहुंची टीम

दुबई: एशिया कप 2022 IND v HK: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया| भारत ने इस जीत के साथ सुपर 4 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है| सूर्यकुमार यादव (68 नाबाद) और विराट कोहली (59 नाबाद) की ताबड़तोड़ ब…

एशिया कप 2022: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराया, सुपर-4 में पहुंची टीम
एशिया कप 2022: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराया, सुपर-4 में पहुंची टीम | फ़ोटो: TVL News

दुबई: एशिया कप 2022 IND v HK: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया| भारत ने इस जीत के साथ सुपर 4 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है| सूर्यकुमार यादव (68 नाबाद) और विराट कोहली (59 नाबाद) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2022 के चौथे मैच में भारत ने हांगकांग को 193 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हांगकांग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई।



हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर, दुबई में भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का विकल्प चुना।  भारतीय टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में हांगकांग के खिलाफ 20 ओवर में दो विकेट खोकर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 261 का रहा।



पूर्व कप्तान विराट कोहली 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जमाए। केएल राहुल ने 39 गेंद पर 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए।  भारत का 13 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 94 रन था। इसके बाद 7 ओवर मेंं सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली 98 रन बना दिए। हांगकांग की तरफ से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने 1-1 विकेट लिया।



लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की शुरूआत अच्छी नहीं रही। यासीम मुर्तजा 9 ही रन बना पाए। इसके बाद बाबर हयात और निजाकत खान ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन रवींद्र जडेजा के एक सीधे थ्रो पर निजाकत खान 10 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर हयात इसके बाद बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने 41 रन बनाए। बाबर हयात के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दम नहीं दिखा पाया। कींचित शाह ने 28 गेंदों में 30 रन बनाए। भारत की तरफ से आवेश खान, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।



भारत (प्लेइंग इलेवन)रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।



हांगकांग (प्लेइंग इलेवननिजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारुन अरशद, एहसास खान, मोहम्मद गजनाफर, आयुष शुक्ला।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।