मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरसठी हत्याकांड: पहले रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, फिर खुदकुशी का रूप देने फांसी पर लटकाया; पति, जेठ और ससुर सहित पांच धरे

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा (ओझापुर) गांव में विवाहिता (चन्दा देवी) की हत्या मामले में पति, जेठ, ससुर सहित पांच लोगों को बरसठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपिय…

बरसठी हत्याकांड: पहले रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, फिर खुदकुशी का रूप देने फांसी पर लटकाया; पति, जेठ और ससुर सहित पांच धरे
बरसठी हत्याकांड: पहले रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, फिर खुदकुशी का रूप देने फांसी पर लटकाया; पति, जेठ और ससुर सहित पांच धरे | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा (ओझापुर) गांव में विवाहिता (चन्दा देवी) की हत्या मामले में पति, जेठ, ससुर सहित पांच लोगों को बरसठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 27 वर्षीय चन्दा देवी पत्नी शिवशंकर पटेल की पहले रस्सी से गला घोंटा और फिर आत्महत्या रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया था। इस मामले में पति शिवशंकर पटेल, जेठ रविशंकर पटेल, ससुर वंशीधर पटेल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा गांव में विवाहिता चंदा देवी का शव रविवार (28 अगस्त 2022) को फंदे से लटकते हुए पाया गया था। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया था। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चंदा के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार को आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले गला कसकर मारा गया। उसके बाद साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी का रूप दिया गया। 



चन्दा देवी हत्या मामले में पुलिस ने बताया कि ,' नामजद आरोपियों के द्वारा चन्दा देवी की गला दबाकर हत्या कर फाँसी का रुप देने का प्रयास किया गया था| ,' नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिस कि कार्यवाही करते हुए मियाँचक बाजार पर मौजूद था कि मुखबिर की सूचना बरसठी बाजार के पास पानी टंकी तिराहा के पास से अभियुक्त /अभियुक्त गण 1. शिवशंकर पटेल पुत्र वंशीधर पटेल 2. रविशंकर पटेल पुत्र वंशीधर पटेल 3. वंशीधर पटेल पुत्र रामरथी पटेल 4. शकुन्तला देवी पत्नी रविशंकर पटेल 5. संगीता देवी पत्नी रमाशंकर निवासी गण ग्राम जरौटा को पकड़ लिया गया| आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया एक रस्सी बरामद कर लिया गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।