मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रन बनाए

Commonwealth Game s2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी-20 क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से रौंद दिया। भारत ने एजबेस्टन में महिला T20I ग्रुप-स्टेज मैच म…

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रन बनाए
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने नाबाद 63 रन बनाए | फ़ोटो: TVL News

Commonwealth Game s2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी-20 क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से रौंद दिया। भारत ने एजबेस्टन में महिला T20I ग्रुप-स्टेज मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने भारत के सामने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 100 रन का टारगेट रखा है|  जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया| 



एजबेस्टन में महिला टी20I ग्रुप-स्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हुई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट स्नेह राणा और राधा यादव ने झटके।  रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शैफाली वर्मा को एक -एक विकेट मिला| वहीं, पाकिस्तान टीम के 3 बल्लेबाज रन आउट हुईं। 



जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 11.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने नाबाद धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 63 रन बना दिए। उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले। जेमिमा रोड्रिग्ज ने नाबाद दो रन बनाए।



शेफाली वर्मा ने नौ गेंद पर 16 और एस मेघना ने 16 गेंद पर 14 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए तुबा हसन और ओमैमा सोहैल ने एक-एक विकेट लिए। भारत का अगला मुकाबला अब बारबाडोस से तीन अगस्त को होगा। इससे पहले, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।



भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘जीतने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है और आज हमने बहुत अच्छा खेला। आगे हम ऐसे खेलते रहेंगे। हमारा लक्ष्य था कि उन्हें 100 रन के नीचे ही ऑल आउट करना और हमें खेल में अच्छी शुरुआत मिली तथा हमने खेल जल्दी खत्म किया|



दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमाइमा रोड्रगेज, एस. मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर।


पाकिस्तान: इरम जावेद, मुनीबा अली, ओमानिय?? सोहेल, बिस्माह माहरूफ (कप्तान), आलिया रियाज, आएशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डियाना बेग और अनम अमीन




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।