मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी का पहला और आखिरी लक्ष्य है सत्ता हथियाना, अपनी नाकामियों को छुपाने व षड्यंत्र रचने के लिए चित्रकूट में चिंतन-मनन कर रही: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता पर कब्जा और केवल सत्ता पर कब्जा यही भाजपा का प्रथम और अंतिम ध्येय है जिसके इर्द गिर्द उसकी राजनीति घूमत…

बीजेपी का पहला और आखिरी लक्ष्य है सत्ता हथियाना, अपनी नाकामियों को छुपाने व षड्यंत्र रचने के लिए चित्रकूट में चिंतन-मनन कर रही: अखिलेश
बीजेपी का पहला और आखिरी लक्ष्य है सत्ता हथियाना, अपनी नाकामियों को छुपाने व षड्यंत्र रचने के लिए चित्रकूट में चिंतन-मनन कर रही: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता पर कब्जा और केवल सत्ता पर कब्जा यही भाजपा का प्रथम और अंतिम ध्येय है जिसके इर्द गिर्द उसकी राजनीति घूमती रहती है। सत्ता पाने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक जाने में नहीं हिचकती है। भाजपा-आरएसएस का एकमात्र काम समाज को बर्बाद करने का है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'भाजपा का ताजा एजेण्डा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को हाशिये पर पहुंचाकर सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखना है। इसके लिए चित्रकूट में इन दिनों भाजपा की मंथन, चिंतन, भोजन और विश्राम की कवायद चल रही है। यह चिंतन-मनन अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को अपने छलबल से भ्रमित कर उससे वोट बटोरने तक सीमित है।



उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘‘भाजपा की केन्द्र सरकार के पास 8 साल में उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ नहीं बचा है। भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है। भाजपा विकास की चर्चा से परहेज करती है। भाजपा सत्ता के लिए झूठ फरेब की राजनीति करती है। कभी चित्रकूट तो कभी अयोध्या, काशी और मथुरा का मुद्दा पनपाना एजेण्डा है।



,उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। भाजपा की कोई भी योजना जनहित में नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय से नौजवानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा-आरएसएस के सांप्रदायिक एजेण्डा से ही कट्टरपंथी संगठन उभर कर सामने आ गये हैं। भाजपा चिंतन-मंथन से दूर केवल भोजन-विश्राम के सहारे अपना स्वार्थ चिंतन करती है। विकास कैसे अवरूद्ध हो, इसके लिए वह तीन तिकड़म सिखाने के लिए ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना प्राथमिकता में है।


 

अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘भाजपा नेतृत्व दरअसल चित्रकूट में इस बात पर चिंतन-मनन करने नहीं बैठा है कि गरीबी के दलदल से गरीबों को कैसे निकाला जाए, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को कैसे ठीक किया जाए, नौजवानों को रोजगार के अवसर कैसे मुहैया कराये जाएं और महंगाई, अपराध तथा भ्रष्टाचार से कैसे निजात पाई जाए बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र किये जाए चित्रकूट में इसका ही मंथन हैं।



उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जनता का सामना करने से दूर भागती है इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने भी अब तय कर लिया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।