एजबेस्टन : ENG vs IND 2nd T20I: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के बर्मिंघम (EDGBASTON, BIRMINGHAM) में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान टीम को 49 रनों से मात देते हुए तीन मैचों की ODI सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने इंग्लैंड को 17 ओवर में 121 रन पर आउट कर 49 रनों से मैच जीता और तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को 171 रन का टारगेट दिया है।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन के स्कोर पर सिमट गई। मोइन अली ने 35 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट लिए।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए| भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 29 गेंद पर 46 रन की पारी खेली।
नयी ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा (31) और ऋषभ पंत (26) ने शुरुआती ओवरों में भारत को तेज 49 रन जोड़कर तेज शुरुआत दी| इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 15, हार्दिक पांड्या ने 12 और दिनेश कार्तिक ने 12 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में रविंद्र जडेजा के 29 गेंदों में नाबाद 46 रनों की बदौलत भारतीय टीम 170 रन बनाने में कामयाब रही।
जडेजा ने अपनी पारी के दौरान पांच शानदार चौके लगाए| इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, अपना पहला मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन ने तीन विकेट अपने नाम किए।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए हैं। विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, डेविड विली और रिचर्ड ग्लीसन।