मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रीलंका में और गहराया संकट: रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

कोलंबो:Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में आज शनिवार को हालात बेकाबू हो गए है| आर्थिक हालात से त्रस्त जनता ने शनिवार को लंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति अपना…

श्रीलंका में और गहराया संकट: रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया
श्रीलंका में और गहराया संकट: रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया | फ़ोटो: TVL News

कोलंबो:Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में आज शनिवार को हालात बेकाबू हो गए है| आर्थिक हालात से त्रस्त जनता ने शनिवार को लंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। खबर है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे विदेश निकल लिये है, एक वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रपति नौसेना के जहाज से भागे हैं|



इसी बीच, श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि,'' आज पार्टी नेताओं की बैठक में सभी नागरिकों की सुरक्षा समेत सरकार की निरंतरता को सुनिश्चित करने के लिए सर्वदलीय सरकार बनाने का फैसला लिया गया। 



रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि,'मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार बनाने की सिफारिश को स्वीकार करता हूं।  मैं इस फैसले को सुगम-आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।


यह भी पढ़ें : घर छोड़कर “भागे” लंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे


विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को सूचित किया है कि एक सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन का संकट है, भोजन की कमी है और विश्व खाद्य कार्यक्रम निदेशक देश में आने वाले हैं।



प्रधानमंत्री ने चल रहे विरोध प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर हो रहे हमले पर गहरा खेद व्यक्त किया। श्रीलंका में लोकतंत्र के लिए मीडिया की आजादी सर्वोपरि है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।