मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

टी-20 के बाद ODI सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-1 से जीती; पंत ने जड़े नाबाद 125 रन

मैनचेस्टर: ENG vs IND ODI: भारत ने रविवार को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया| भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक वन…

टी-20 के बाद ODI सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-1 से जीती; पंत ने जड़े नाबाद 125 रन
टी-20 के बाद ODI सीरीज पर भी कब्जा: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-1 से जीती; पंत ने जड़े नाबाद 125 रन | फ़ोटो: TVL News

मैनचेस्टर: ENG vs IND ODI:   भारत ने रविवार को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया| भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया| हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की बदौलत टीम इंडिया ने T20 सीरीज के बाद ODI सीरीज पर भी कब्जा कर लिया|



इंग्लैंड ने तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 260 रन का टारगेट रखा है। जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इसके  साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक पंड्या ने 71 रनों की पारी खेली। पंत ने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के जड़े जबकि हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में 10 चौके मारे|



260 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 38 रन के स्कोर तक 3 और 72 रन के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए। शिखर धवन 1, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 17-17 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी 16 रन ही बना सके। इसके बाद पंत और हार्दिक ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 133 रन जोड़कर भारत को जीत के ट्रैक पर ला दिया। 



हार्दिक जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 205 रन हो चुका था। इसके बाद पंत ने चौकों की बौछार करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए रीस टोपली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ब्राइडन कार्स और क्रेग ओवरटन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन



भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तीसरे ODI में इंग्लैंड 45.5 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।



इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। बटलर ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 गेंद में 60 रन की पारी खेली। जोस बटलर के अलावा जेसन रॉय ने 41,रन, मोईन अली 34, और क्रेग ओवरटन ने 32 रन बनाए। बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने 27-27 रन की पारी खेली | भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। 1 सफलता रवींद्र जडेजा को मिली।



दोनों टीमें-


भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।



इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन और रीस टोपली।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।