नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में 'संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने' से निधन हो गया| शेन वॉर्न थाईलैंड में अपने विला में मौजूद थे, शेन वॉर्न अपने रूम में बेहोश पाए गए। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका।
वार्न के प्रबंधन ने शनिवार (एईडीटी) के शुरुआती घंटों में एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया है, शेन अपने विला में अनुत्तरदायी पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और नियत समय में और विवरण प्रदान करेगा
वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।
दिग्गज लेग स्पिनर वॉर्न दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे।
1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका महत्वपूर्ण रोल था।
शेन वॉर्न ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2007 में खेला।
भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू
शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।
आज ही ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक
वॉर्न ने आज सुबह साढ़े सात बजे अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।
शेन वॉर्न की मौत पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। भारत के अनिल कुंबले, वसीम जाफर और हरभजन सिंह ने वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई है। वॉर्न ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ काफी विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड क्रिकेट ने लिखा क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक, एक दिग्गज, एक महान खिलाड़ी आपने क्रिकेट को बदल दिया।
हरभजन सिंह ने लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे हीरो भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मैं इस पर यकीन नकीन नहीं करना चहाता हूं। पूरी तरह से बिखर चुका हूं।
बॉलीवुड अभिनेत्री और राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने भी शेन वॉर्न की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वॉर्न के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा "लीजेंड जिंदा रहते हैं"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "इस पर यकीन करना मुश्किल है। पूरी तरह से स्तब्ध हूं, एक दिग्गज और दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, आप बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं।"