मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैं खुद हैरान हूँ': BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर उड़ी तो बोले सौरव गांगुली

बेहाला/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बेहाला में अपने BCCI अध्यक्ष पद छोड़ने की खबर पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि,' मैं तो खुद अचंभित हूं, ये एक साधारण ट्वीट था ना कि मेरे इस्तीफे का ट्वीट| दरअसल…

मैं खुद हैरान हूँ': BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर उड़ी तो बोले सौरव गांगुली
मैं खुद हैरान हूँ': BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर उड़ी तो बोले सौरव गांगुली | फ़ोटो: TVL News

बेहाला/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बेहाला में अपने BCCI अध्यक्ष पद छोड़ने की खबर पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि,' मैं तो खुद अचंभित हूं, ये एक साधारण ट्वीट था ना कि मेरे इस्तीफे का ट्वीट| दरअसल,'सौरव ने अपने ट्वीट में लिखा कि साल 2022 मेरी क्रिकेट यात्रा का 30वां साल है। अब मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जिससे लोगों का भला हो। 



इसके बाद कहा जाने लगा कि सौरव गांगुली ने BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन, थोड़ी ही देर बाद BCCI सचिव जय शाह ने स्पष्ट किया कि सौरव गांगुली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है।



जब सौरव गांगुली से उनके इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,,'' मैंने एक नई 'एजुकेशन एप' लांच की है। इसका किसी स्कूल से संपर्क नहीं है ये एप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लास प्लस के बच्चों के लिए है। मैं तो खुद अचंभित हूं कि इतनी छोटी-छोटी चीज़ों पर ऐसा होगा । ये एक साधारण ट्वीट था ना कि मेरे इस्तीफे का ट्वीट|



गांगुली ने इस्तीफा नहीं दिया: शाह

सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है| BCCI सचिव जय शाह ने सौरव गांगुली के BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर का खंडन किया है और उन्होंने कहा है कि,''सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है|



आज मैं कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहा हूं : गांगुली

गांगुली ने ट्वीट में लिखा,'' 1992 से मेरी क्रिकेट की जर्नी शुरू हुई थी। 2022 में इसके 30 साल पूरे हो गए हैं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे अहम बात यह है कि इसने मुझे आप लोगों का समर्थन दिया है। मैं हर उस शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने इस सफर में मेरा साथ दिया और जहां मैं आज हूं, वहां पहुंचने में मेरी मदद की।


आज मैं कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरी इस शुरुआत से बहुत लोगों को मदद मिलेगी। मैं अपने जीवन के इस नए अध्याय में आपके समर्थन की उम्मीद करता हूं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।