मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अच्छी सेहत के लिए दुआएँ… आप जल्द अच्छे होकर आएं: दिल्ली में आजम खान से मिले अखिलेश यादव

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात की| समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश याद…

अच्छी सेहत के लिए दुआएँ… आप जल्द अच्छे होकर आएं: दिल्ली में आजम खान से मिले अखिलेश यादव
अच्छी सेहत के लिए दुआएँ… आप जल्द अच्छे होकर आएं: दिल्ली में आजम खान से मिले अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात की| समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंच कर जाना वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता जनाब आज़म ख़ान साहब का स्वास्थ्य लाभ। हम सबकी दुआ है कि आज़म साहब शीघ्रतम  स्वस्थ हों।




समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''अच्छी सेहत के लिए दुआएँ… आप जल्द अच्छे होकर आएं!



बता दें, हाल ही में आजम खान जेल से बाहर आए है| सीतापुर जेल से रिहाई के बाद अखिलेश यादव की आजम खां के साथ यह पहली मुलाकात है। आजम खान को शनिवार देर रात सांस में तकलीफ होने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम के साथ अस्पताल में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी हैं। 



बताया जा रहे हैं कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गिले-शिकवे खत्म करने की कोशिश की गई है| सूत्रों के मुताबिक- इस मीटिंग में रामपुर लोकसभा उपचुनाव और राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई| दरअसल, आजम खान को अखिलेश यादव से नाराज बताया जा रहा था|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।