मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

कटक: IND vs SA पहला T-20: टीम इंडिया प्रोटियाज टीम के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई है । कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6…

IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

कटक:  IND vs SA पहला T-20: टीम इंडिया प्रोटियाज टीम के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई है । कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाए| जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 81 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए।



टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 149 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने कमाल का प्रदर्शन किया और 81 रन की पारी खेली| उन्होंने 46 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के जड़े| उनके अलावा कप्तान तेंबा बावुमा ने 35 जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन बनाए| भारत के लिए पेसर भुवनेश्वर कुमार ने महज 13 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला|



दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स आउट हो गए। तीसरे ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस आउट हुए। छठे ओवर में रस्सी वान डेर डुसन आउट हुए। टेंबा बावुमा 13वें ओवर में आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 17वें ओवर में आउट हुए। वेन पार्नेल 18वें ओवर में आउट हुए। क्लासेन ने शानदार 46 गेंदों पर 81 रन बनाए।



इससे पहले, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। 



टीम इंडिया शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए। इसके बाद सातवें ओवर में इशान किशन भी पवेलियन लौट गए। 10वें ओवर में ऋषभ पंत आउट हुए। 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए। 14वें ओवर में श्रेयस अय्यर आउट हुए। 17वें ओवर में अक्षर पटेल आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा एनरिक नोर्त्या ने 2 विकेट लिए| इसके अलावा कगिसो रबाडा, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरिय और केशव महाराज के खाते में 1-1 विकेट आये|

 



दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।



साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।