मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकटों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

नई दिल्ली: IND vs SA 3rd ODI: टीम इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली में 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ टी-20 सीरीज के बाद ODI सीर…

IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकटों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
IND vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकटों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: IND vs SA 3rd ODI: टीम इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली में 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ टी-20 सीरीज के बाद ODI सीरीज भी टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली।  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया| भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा 49 रन शुभमन गिल ने बनाए।



भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। कुलदीप यादव (4/18), वाशिंगटन सुंदर (2/15) और शाहबाज अहमद (2/32) की स्पिन तिकड़ी ने अरुण जेटली स्टेडियम में निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 99 रनों पर ढेर कर दिया। 



100 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा| शिखर धवन 14 गेंदों पर 8 रन बनाकर रन आउट हो गये| दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन निर्णायक मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, वे 18 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गये|  ईशान किशन का ब्योर्न फोर्तूइन ने लिया। इसके बाद शुभमन गिल को 49 रन पर लुंगी एनगिडी ने आउट कर दिया|शुभमन गिल के  आउट होने के बादश्रेयस अय्यर  (56 गेंदों पर 4 छक्का और 2 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन ) और सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों पर 3 छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन) ने टीम को जीत दिला दी।

श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन


रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली भी 3 रन बना कर हो गए। कोहली का विकेट नोर्त्या ने लिया। इसके बाद दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने पारी को संभाला। श्रेयस अय्यर  (23 गेंदों पर 2 छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 38 रन ) और संजू सैमसन ( नाबाद 2 रन) ने टीम को जीत दिला दी।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी टॉस हारकर साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तीसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। डिकॉक के बल्ले से 10 बॉल में सिर्फ 6 रन निकले। अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने यानेमन मलान को 15 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा। रीजा हेंड्रिक्स का विकेट भी मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने 21 बॉल में 3 रन बनाए। 



मार्करम का विकेट शाहबाज अहमद ने लिया। उन्होंने 19 बॉल में 9 रन बनाए।  क्लासन को 34 रन बनाने के बाद शाहबाज ने बोल्ड कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान मिलर को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। वहीं, एंडिले फेहलुकवायो को विकेट कुलदीप यादव ने लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।



साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जैन्सन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्तूइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्या।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।