मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल: आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव, तोड़फोड़, आरोपी समेत 24 गिरफ्तार

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के विवादित पोस्ट से बवाल हो गया| सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर लोगों ने आरोपी युवक के घर पर पथराव कर द…

गोंडा में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल: आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव, तोड़फोड़, आरोपी समेत 24 गिरफ्तार
गोंडा में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल: आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव, तोड़फोड़, आरोपी समेत 24 गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के विवादित पोस्ट से बवाल हो गया| सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर लोगों ने आरोपी युवक के घर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुए विवाद एवं पथराव की घटना में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक समेत पथराव और तोड़फोड़ करने वाले 24 लोगों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक का नाम रिक्की बताया जा रहा है, जो  चाट की दुकान लगाता है, उसने सोशल मीडिया मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी। जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने सोमवार रात युवक के घर पर पथराव कर दिया। माहौल गरमाने से खरगूपुर में तनाव के हालात है।



पथराव -तोड़फोड़ की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची| इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। इससे वहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी फोर्स तैनात कर दिया गया।



देर रात मौके पर पहुंचकर गोंडा आकाश तोमर ने हालात का जायजा लिया| पुलिस ने बताया,''प्रकरण के संबंध में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट मौके पर है| सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है अन्य  आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि ,''थाना खरगूपुर के अंतर्गत रिक्की नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडियो पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। कुछ लोगों ने युवक के घर जाकर तोड़फोड़ की। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ़्तार किया है। तोड़फोड़ करने वाले 24 लोगों को गिरफ़्तार किया है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।