मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

IND vs SA 3rd T20: विशाखापट्टनम में तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया, सीरीज में 1-2 से पीछे

विशाखापट्टनम: भारत ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे और करो या मरो के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया |भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए…

IND vs SA 3rd T20: विशाखापट्टनम में तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया, सीरीज में 1-2 से पीछे
IND vs SA 3rd T20: विशाखापट्टनम में तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया, सीरीज में 1-2 से पीछे | फ़ोटो: TVL News

 विशाखापट्टनम: भारत ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे और करो या मरो के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हरा दिया |भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर पवेलियन लौट गई।



विशाखापट्नम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे T-20 मुकाबले को भारत ने 48 रनों से जीत लिया। हर्षल पटेल ने 4 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 131 रनों पर समेट दिया। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है।



विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए हैं और साउथ अफ्रीका को 180 रन का टारगेट दिया है।  ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रन और ईशान किशन ने 35 गेंद में 54 रनों की पारी खेली।



 जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 19.1 ओवरों में 131 पर ही ढेर हो गयी| हर्षल पटेल ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, चहल के खाते में तीन विकेट आए। अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया|




दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।


साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):  रेजा हेन्ड्रिक्स, रेसी वेन डर डुसेन, टेंबा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।