मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लेडी गैंग ने की डोमिनोज़ गर्ल की बेरहमी से पिटाई: 4 लड़कियों ने सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, चलाए लात-घूंसे..थप्पड़ और बरसाए डंडे, FIR दर्ज़

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी में लेडी गैंग ने डोमिनोज़ में नौकरी करने वाली एक युवती की सड़क पर पटक-पटककर पिटाई कर दी| युवती के बाल खींचे और सड़क पर पटक-पटककर पीटा, डंडे से मारा, ला…

लेडी गैंग ने की डोमिनोज़ गर्ल की बेरहमी से पिटाई: 4 लड़कियों ने सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, चलाए लात-घूंसे..थप्पड़ और बरसाए डंडे, FIR दर्ज़
लेडी गैंग ने की डोमिनोज़ गर्ल की बेरहमी से पिटाई: 4 लड़कियों ने सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, चलाए लात-घूंसे..थप्पड़ और बरसाए डंडे, FIR दर्ज़ | फ़ोटो: TVL News

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी में  लेडी गैंग ने डोमिनोज़ में नौकरी करने वाली एक युवती की सड़क पर पटक-पटककर पिटाई कर दी| युवती के बाल खींचे और सड़क पर पटक-पटककर पीटा, डंडे से मारा, लात-घूंसे भी चलाए|  पिज्जा गर्ल की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पिज्जा गर्ल की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बाद द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को नोटिस भेजा गया है| पुलिस चारों की तलाश कर रही है।



एक लड़की के साथ मारपीट की वीडियो वायरल होने पर द्वारकापुरी के थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि,''11 जून को 3-4 लड़कियों ने एक लड़की के साथ मारपीट की थी। मामले में नंदनी यादव ने 12 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई जिसमें जांच की जा रही है। आरोपियों को नोटिस भेजा गया है..जल्द ही उन्हें ज़िला न्यायालय में पेश किया जाएगा।  हमें अभी तक जानकारी मिली है कि फरियादी, आरोपी लड़कियों के चरित्र पर लांछन लगाती रहती थी जिस कारण यह घटना हुई|



द्वारकापुरी के ऋषि पेलेस कॉलोनी निवासी नंदनी यादव नेऋषि पेलेस कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। नंदनी के मुताबिक,'' वह शनिवार 11 जून को  जॉब पर जा रही थी,  तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियों ने रास्ता रोक लिया। तीनों ने उसे बात करने का कहकर पास में बुलाया। और फिर थप्पड़, लात-घूसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।