मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SA 5TH T20I: बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

बेंगलुरु: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां और आख…

IND vs SA 5TH T20I: बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म
IND vs SA 5TH T20I: बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है।  बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां और आखिरी टी-20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।  दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के पहले दो मैच और भारत ने आखिरी दो मैच जीते।



आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच का कट ऑफ टाइम 10 बजकर 2 मिनट तक का था, लेकिन तब तक बारिश नहीं रुकी और मैच रद्द करना पड़ा।



टीम इंडिया का स्कोर उस समय तक 3.3 ओवर में 28/2 था। भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नाबाद रहे। पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने सीरीज में 6 विकेट झटके। 



टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मैच के पहले ही ओवर में केशव महाराज को 2 शानदार छक्के जड़ दिए। ऐसा लगा वो आज बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन लुंगी एनगिडी की स्लोअर गेंद को ईशान समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी एनगिडी की स्लोअर गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को कैच दे बैठे। ईशान के बल्ले से 15 और गायकवाड़ के बल्ले से 10 रन निकले। 



पांचवें टी-20 में भी भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, साउथ अफ्रीका टीम में तीन बदलाव हुए हैं। टेंबा बावुमा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह केशव महाराज कप्तान थे 



दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।



साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रेजा हेन्ड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।