मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुपर-4 मुकाबले में हारी टीम इंडिया: एशिया कप से 'लगभग' बाहर हुई टीम, 6 विकेट से जीती श्रीलंका

ASIA CUP 2022, IND vs SL: श्रीलंका ने मंगलवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए Asia Cup2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है| इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2…

सुपर-4 मुकाबले में हारी टीम इंडिया: एशिया कप से 'लगभग' बाहर हुई टीम, 6 विकेट से जीती श्रीलंका
सुपर-4 मुकाबले में हारी टीम इंडिया: एशिया कप से 'लगभग' बाहर हुई टीम, 6 विकेट से जीती श्रीलंका | फ़ोटो: TVL News

ASIA CUP 2022, IND vs SL: श्रीलंका ने मंगलवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए Asia Cup2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है| इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। जवाब में  श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 56 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।  श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 57 ,पथुम निसांका ने 52 और दासुन शनाका ने 33 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट चटकाए|



भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था| जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 72 रन बनाए थे| सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया|  दुबई में खेले गए इस रोमांचक मैच में श्रीलंकाई टीम ने 174 रन के टारगेट को 19.5 ओवर में 4 विकेट गवां कर हासिल किया| इसी के साथ एशिया कप से लगभग टीम इंडिया बाहर हो गई है|



श्रीलंका के लिए पथुम निसानका (52 रन) और कुसल मेंडिस (57 रन) की सलामी जोड़ी ने इस जीत में बड़ी भुमिका निभाई| जबकि भानुका राजपक्षे (नाबाद 25 रन) और कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 33 रन) ने मैच को खत्म करने का काम किया|



दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 72 रन की धमाकेदार पारी खेली। भारत को 2 झटके जल्दी लग गए थे, विराट और केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। के.एल. राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए| जबकि विराट खाता भी नहीं खोल पाए|  इसके बाद रोहित ने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली|



रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव भी जल्दी आउट हो गए। उनके बल्ले से 29 गेंद में 34 रन निकले। रोहित और सूर्या के बीच 58 गेंद में 97 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा भी आज के मैच में फ्लॉप रहे। हार्दिक 13 और हुड्डा सिर्फ 3 रन बना पाए। ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए|  श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए। चमिका करुणारत्ने और शनाका ने दो-दो विकेट विकेट लिया| महेश तीक्ष्णा को एक सफलता मिली|



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, आर.अश्विन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।


श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।