मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एमपी के किसानों के लिए पीएसएस के तहत मूंग और उड़द की खरीद की मौजूदा सीमा बढ़ाई गई: केंद्र

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन सीजन 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत मूंग और उड़द की खरीद की 25 क्विंटल की…

एमपी के किसानों के लिए पीएसएस के तहत मूंग और उड़द की खरीद की मौजूदा सीमा बढ़ाई गई: केंद्र
एमपी के किसानों के लिए पीएसएस के तहत मूंग और उड़द की खरीद की मौजूदा सीमा बढ़ाई गई: केंद्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन सीजन 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत मूंग और उड़द की खरीद की 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में छूट दी। अब खरीद की सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन कर दिया गया है।



केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए छूट की सीमा को मंजूरी दी गई है।



इससे पहले, मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकत कर मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। 



पटेल ने कहा कि पीएसएस के अंतर्गत मूंग और उड़द की उपज बेचते समय यदि किसानों के पास ग्रीष्मकालीन मूंग की अधिक मात्रा उपलब्ध होती है तो पीएसएस पंजीकरण दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति किसान 25 क्विंटल प्रतिदिन की खरीद सीमा होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।



 तोमर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बाद इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कर दिया है, जिसके बाद शासन द्वारा छूट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।