मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IND vs SL 3rd T20: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर कब्जाई सीरीज

धर्मशाला: भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में…

IND vs SL 3rd T20: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर कब्जाई सीरीज
IND vs SL 3rd T20: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर कब्जाई सीरीज | फ़ोटो: TVL News

धर्मशाला: भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है।  टीम इंडिया के सामने 147 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने एकतरफा अंदाज में 19 गेंद पहले 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 3 मैचों में तीन फिफ्टी लगाने वाले श्रेयस अय्यर (69) टॉप स्कोरर रहे। भारत की इस फॉर्मेट में ये लगातार 12वीं जीत है।



इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 146/5 का स्कोर बनाया। एक समय टीम का स्कोर 60/5 था, जिसके बाद दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 86 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नाबाद 74 रन बनाने वाले कप्तान दासुन शनाका टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।



टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में दुष्मंता चमीरा ने रोहित शर्मा (5) को आउट किया। आउट होने से पहले रोहित को एक जीवनदान मिला था। दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालते हुए 28 गेंदों पर 45 रन जोड़े। नजरें जमा चुके सैमसन (18) रन बनाकर करुणारत्ने को अपना विकेट दे बैठे।



तीसरे विकेट के लिए अय्यर ने दीपक हुड्डा के सााथ मिलकर 38 रन जोड़े। लय में नजर आ रहे हुड्डा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर बोल्ड हुए। अगले ही ओवर में श्रेयस ने छक्का लगाकर सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी पूरी की। वेंकटेश अय्यर (5) रन बनाकर कुमारा की गेंद पर आउट हुए।




पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने दनुष्का गुणथिलक (0) को बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में आवेश खान ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले पाथुम निसंका (1) को आउट किया। आवेश ने अपने अगले ही ओवर में चरिथ असलंका (4) का विकेट लेकर मेहमान टीम की कमर तोड़कर रख दी। असलंका का कैच विकेटकीपर संजू सैमसन ने पकड़ा।



रवि बिश्नोई ने जेनिथ लियानागे (9) को अपनी गूगली पर क्लीन बोल्ड किया। 5वें विकेट के लिए दासुन शनाका और दिनेश चंडीमल ने 21 गेंदों पर 31 रन जोड़कर टीम को पटरी पर लाने का काम किया, लेकिन तभी हर्षल पटेल ने चंडीमल (25) को आउट कर श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।



60 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद छठे विकेट के लिए शनाका और करुणारत्ने ने 46 गेंदों पर नाबाद 86 रन जोड़े। कप्तान शनाका ने शानदार बैटिंग करते हुए 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। चमिका करुणारत्ने भी 19 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।




भारत ने किए टीम में 4 बदलाव
टीम इंडिया ने प्लेइंग-XI में 4 चेंज किए। टीम में जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और ईशान किशन की जगह रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को मौका मिला।



दोनों टीमें-
भारत (प्लेइंग इलेवन): 
रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अवेश खान।



 वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसंका, जेफरी वेंडरसे, चरिथ असलंका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, जेनिथ लियानागे, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, दनुष्का गुणथिलक।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।