Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूस लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। हजारों छात्र हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड के बॉर्डर पर घर वापसी की कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच बेहद ही हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। यूक्रेन की सीमा के पास कुछ भारतीय छात्राओं के साथ यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने मारपीट की है। पुलिस द्वारा डंडों से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिक सड़क पर बैठी छात्राओं से बदसलूकी कर रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर लड़कियों के चीखने की आवाज आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक सैनिक जबरदस्ती भारतीय छात्रा के बाल पकड़कर उसे खींच रहा है।
ये वीडियो सड़क की दूसरी ओऱ खड़े एक भारतीय स्टूडेंट ने शेयर किया है। जिसमें वो कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि, सैनिक लड़कियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कुछ जगहों पर छात्रों का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इससे पहले यूक्रेन से लौटी तमिलनाडु की एक छात्रा ने रविवार को बताया कि भारतीय छात्रों को रोमानिया की सीमा पर पहुंचने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक का सफर पैदल तय करना पड़ा।
https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city
यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर जुल्म ढहाया जा रहा है। एक छात्रा के वायरल वीडियो से खुली पोल। क्या भारत ??े प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी भाषण में हमारे छात्रों के साथ जारी इस बर्बरता का जिक्र किया? अगर ये वीडियो सच है, तो भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए: श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया,''