मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India vs Sri Lanka series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली: श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है| शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट और टी20 टीम की घोषणा की| ब…

India vs Sri Lanka series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
India vs Sri Lanka series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है| शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट और टी20 टीम की घोषणा की| बीसीसीआई ने टेस्ट मैचों के लिए हिट मैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारतीय टीम का कप्तान बनाया है|  विराट कोहली और ऋषभ पंत को टी20 सीरीज के टीम में मौजूद नहीं रहेंगे, उन्हें आराम दिया गया है| वहीं वेस्टइंडीज खिलाफ वनडे मैच में चोटिल होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम से बाहर रहेंगे| इसके अलावा टी20 और टेस्ट दोनों ही टीम के लिए उपकप्तान के तौर पर जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी दी गई है|



चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने इस बार टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं| अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों को ही टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है| 



टेस्ट टीम से लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप कर दिया गया है। दोनों के पहले से ही टीम से ड्ऱॉप किए जाने की बाते चल रही थी। हालांकि टेस्ट टीम का ऐलान होने से पहले रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि इसी मैच में पुजारा शून्य पर आउट हो गए थे। 



इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को भी टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ईशांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से परेशान थे, जबकि साहा की जगह युवा केएस भरत को टीम का हिस्सा बनाया गया है।



संजू सैमसन की करीब 7 महीने के बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया है। पिछले साल श्रीलंका दौरे के बाद संजू को टी-20 और वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। सैमसन टीम में ईशान किशन के साथ दूसरे विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने अभी तक 10 T20I मैचों में 110.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 117 रन बनाए हैं।



भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जहां रोहित पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। 2013 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेलने वाले रोहित टीम इंडिया के 35वें टेस्ट कैप्टन होंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 4 मार्च से मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।



टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार



टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान




Sri Lanka India Tour

पहला टी-20- लखनऊ में – 24 फरवरी-

दूसरा टी-20- धर्मशाला में- 26 फरवरी-

तीसरा टी-20- धर्मशाला में- 27 फरवरी

पहला टेस्ट मैच- मोहाली – 4-8 माच

दूसरा टेस्ट मैच- बेंगलुरु (डे-नाइट) – 12-16 मार्च




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।