मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs Sri Lanka Test Series: तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने रोहित, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रहाणे और पुजारा

नई दिल्ली: तीनों फॉर्मेट की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया| रोहित शर्मा को आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट कप्तान बना…

IND vs Sri Lanka Test Series: तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने रोहित, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रहाणे और पुजारा
IND vs Sri Lanka Test Series: तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने रोहित, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रहाणे और पुजारा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: तीनों फॉर्मेट की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया| रोहित शर्मा को आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट कप्तान बनाया गया। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है।




टेस्ट टीम से लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ड्रॉप कर दिया गया है।इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को भी टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ईशांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से परेशान थे, जबकि साहा की जगह युवा केएस भरत को टीम का हिस्सा बनाया गया है।



भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जहां रोहित पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। 2013 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेलने वाले रोहित टीम इंडिया के 35वें टेस्ट कैप्टन होंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 4 मार्च से मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।



रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने पर चेतन शर्मा ने कहा कि रोहित शर्मा जब कोई बड़ा खिलाड़ी टीम का कप्तान बनता है तो खिलाड़ियों को ग्रूम करना बेहद आसान हो जाता है| अनुभवी खिलाड़ी मैदान में हर तरह की परस्थिति को भलीभांति समझता है और उसे बे??तर तरीके से भी संभालना जानता है|



उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा देश के नंबर एक खिलाड़ी हैं और वह पूरी तरह से ठीक और इस पद के लिए बिल्कुल फिट हैं| सीनियर खिलाड़ियों को टीम से हटाने के बारे में उन्होंने कहा कि हमने उनसे बात की है और उन्हें बता दिया है कि दो मैचों के लिए उन लोगों के बारे में विचार नहीं होगा|



35वें टेस्ट कैप्टन बने हिटमैन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। अब रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का नया कप्तान बना दिया गया है।



24 फरवरी से होगा टी-20 सीरीज का आगाज

BCCI ने टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंकाई टीम के दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से लखनऊ में पहले टी-20 मैच के साथ होगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 4 मार्च से मोहाली में शुरू होगी। पूर्व कप्तान विराट कोहली मोहाली में ही अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।