मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

अहमदाबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 238 रन…

IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs WI 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 238 रन का टारगेट रखा है।  जिसके जवाब में टीम 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। वेस्टइंडीज की ओर से शमर ब्रुक्स (44) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 4 विकेट आए।


 


वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीत करन पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 बनाया। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा सूर्यकुमार यादव ने 83 गेंद पर 64 रन बनाए। केएल राहुल ने 48 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और ओडीयन स्मिथ ने 2-2 विकेट चटकाए। केमार रोच, जेसन होल्डर, अकील हुसैन और फैबियन एलन ने 1-1 विकेट लिए



टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज  की शुरुआत खराब रही और प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रैंडन किंग (18) को आउट कर भारत को पहली सफलती दिलाई। प्रसिद्ध ने अपने अगले ओवर में DRS पर डैरेन ब्रावो (1) का विकेट लिया। ब्रावो के खिलाफ टीम इंडिया ने कीपर कैच की अपील की थी, लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया। अल्ट्रा-एज में दिखाई दिया कि गेंद बल्ले से लगने के बाद ऋषभ पंत के दस्तानों में गई थी। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और भारत को DRS पर दूसरी कामयाबी मिली।



तीसरे विकेट के लिए शाई होप और शमर ब्रुक्स ने 43 गेंदों पर 14 रन जोड़े। ये जोड़ी नजरें जमा रही थी, लेकिन तभी युजवेंद्र चहल ने होप (27) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका पहुंचाया।कप्तान निकोलस पूरन भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोहित को अपना कैच दे बैठे। जेसन होल्डर (2) को शार्दूल ठाकुर ने आउट किया।



छठे विकेट के लिए शमर ब्रुक्स और अकील हुसैन ने 54 गेंदों पर 41 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को दीपक हुड्डा ने ब्रुक्स (44) को आउट कर तोड़ा। ब्रुक्स का कैच लॉन्ग ऑन की दिशा में सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा। हुड्डा ने अपने करियर के पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। अकील हुसैन (34) का विकेट शार्दूल के खाते में आया।



ओडीयन स्मिथ ने 9वें नंबर पर 20 गेंदों पर 24 रन बनाए। 4 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर 2, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा को 1-1 विकेट मिला।



भारतीय टीम की पारी का हाल

टीम इंडिया ने पहले दो विकेट 39 के स्कोर पर गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हुए। वहीं, पहली बार ओपनिंग करने मैदान पर उतरे ऋषभ पंत 18 रन बनाकर ओडीयन स्मिथ की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 13वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और मिड विकेट पर जेसन होल्डर ने उनका बढ़िया कैच पकड़ा। ऋषभ एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। ओडीयन स्मिथ ने अपने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली (18) को आउट कर भारत को तीसरा झटका पहुंचाया।



चौथे विकेट के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 107 गेंदों पर 91 रन जोड़कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। अच्छी लय में नजर आ रहे राहुल 49 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार ने 70 गेंदों पर अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह इसको शतक में नहीं बदल सके और 64 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर आउट हुए। भारत का 7वां विकेट वॉशिंगटन सुंदर 24 रन के रूप में गिरा। दीपक हुड्डा 25 गेंदों पर 29 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए।





दोनों टीमें इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज


वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): - शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।