मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले हटाए गए गोंडा के DM मार्कण्डेय शाही, उज्जवल कुमार लेंगे जगह

लखनऊ: Pradesh Elections 2022: गोंडा के नए डीएम उज्जवल कुमार बनाए गए| चुनाव से पहले डीएम मार्कण्डेय शाही हटाए गए| चुनाव आयोग ने की कार्रवाई| बता दें कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प…

यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले हटाए गए गोंडा के DM मार्कण्डेय शाही, उज्जवल कुमार लेंगे जगह
यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले हटाए गए गोंडा के DM मार्कण्डेय शाही, उज्जवल कुमार लेंगे जगह — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Pradesh Elections 2022: गोंडा के नए डीएम उज्जवल कुमार बनाए गए| चुनाव से पहले डीएम मार्कण्डेय शाही हटाए गए| चुनाव आयोग ने की कार्रवाई| बता दें कि पिछले महीने जनवरी में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मार्कण्डेय शाही पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए त्काल प्रभाव से उन्हें पद से हटाने की मांग की थी|



20 जनवरी, 2022 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र लिखकर कहा था,''गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भाजपा के इशारे व दबाव में काम कर रहे है। 


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-the-truck-driver-turned-out-to-be-the-mastermind-of-the-truck-and-sariya-robbery


बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की थी कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-congress-releases-manifesto-unnati-vidhan-for-up



उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।