मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs WI 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

कोलकाता: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडी…

IND vs WI 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs WI 2nd T20: दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

 कोलकाता: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के सामने 187 रन का टारगेट था, लेकिन मेहमान टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीती।



भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेले गए दूसरे T-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाया। टीम इंडिया के लिए  ऋषभ पंत नाबाद ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए। विराट कोहली ने भी 52 रन (41 गेंद पर) की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज के खाते में सबसे ज्यादा 3 विकेट आए। शेल्डन कॉट्रेल और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए




टागरेट का पीछा करते हुए ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों पर 34 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को युजवेंद्र चहल ने मेयर्स (9) को आउट कर तोड़ा। रवि बिश्नोई ने ब्रैंडन (22) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। ब्रैंडन किंग का कैच लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए टीम इंडिया को काफी इंतजार करना पड़ा। निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने 60 गेंदों पर 100 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को भुवनेश्वर कुमार ने पूरन (62) को आउट कर तोड़ा। रोवमैन पॉवेल 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।




इससे पहले,'' टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन 2 रन बनाकर शेल्डन कॉट्रेल को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 49 रन जोड़े। रोहित (19) रोस्टन चेज के खाते में आया।



चेज ने अपने अगले ही ओवर में सूर्यकुमार यादव (8) को कॉट एंड बोल्ड कर WI को तीसरी सफलता दिलाई। पूर्व कप्तान विराट कोहली बढ़िया लय में नजर आए और 39 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली (52) की पारी पर ब्रेक भी चेज ने लगाया ने लगाया। वेंकटेश अय्यर 33 रन बनाकर आउट हुए। 5वें विकेट के लिए अय्यर ने ऋषभ पंत के साथ 35 गेंदों पर 76 रन जोड़े। मैच में ऋषभ पंत को 5वें नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला था और उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 28 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली।




दोनों टीमें इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज




वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): - शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।