मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने सिख नेताओं से की मुलाकात, कहा- मेरे घर के दरवाजे सिख नेताओं के लिए हमेशा खुले हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर पूरे देश के प्रमुख सिख नेताओं से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के कल्याण के लिए लगातार कदम उठाने तथा विशेष रूप से 26 दिसंबर…

पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने सिख नेताओं से की मुलाकात, कहा- मेरे घर के दरवाजे सिख नेताओं के लिए हमेशा खुले हैं
पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने सिख नेताओं से की मुलाकात, कहा- मेरे घर के दरवाजे सिख नेताओं के लिए हमेशा खुले हैं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर पूरे देश के प्रमुख सिख नेताओं से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिख समुदाय के कल्याण के लिए लगातार कदम उठाने तथा विशेष रूप से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने के माध्यम से चार साहिबजादे को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य ने प्रधानमंत्री को 'सिरोपाओ' और 'सिरी साहिब' से सम्मानित किया।



प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में लोग चार साहिबजादे के योगदान और बलिदान के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब भी उन्हें स्कूलों में और बच्चों के सामने कुछ कहने का मौका मिलता था, वे हमेशा चार साहिबजादे के बारे में बोलते थे। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, देश के कोने-कोने में बच्चों को उनके बारे में जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके घर के दरवाजे उनके (सिख नेताओं) लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने पंजाब में अपने प्रवास के दौरान उनके साथ अपने संबंधों को तथा साथ बिताए समय को याद किया।   



प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय की सेवा भावना की प्रशंसा की और कहा कि दुनिया को इसके बारे में और अधिक अवगत कराने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सिख समुदाय के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से गुरुग्रंथ साहिब को पूरे सम्मान के साथ वापस लाने के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के बारे में चर्चा की। उन्होंने सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने के लिए सरकार द्वारा राजनयिक स्तर पर उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में भी बताया।



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 



बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय देश भर के बच्चों को चार साहिबजादे के बलिदानों से परिचित कराएगा। सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह, जत्थेदार तख्त श्री पटना साहिब ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और लंगर पर से जीएसटी हटाने जैसे कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सिख समुदाय के हितों के लिए उठाए गए विभिन्न कदम इस बात को दर्शाते हैं कि वे दिल से सिख हैं।


https://www.thevirallines.net/india-news-cbi-registered-fir-against-abg-shipyard-and-its-directors-for-fraud-of-rs-22842-crore


 राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है जब देश के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिख समुदाय के योगदानों को स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने सिख समुदाय के योगदानों को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।  



https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।