मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- दूसरी पारी की शुरुआत..

नई दिल्ली: भारत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास की घोषणा की| क्रिकेटर मिताली राज ने आज बुधवार को (8 जून 2022 को) अंतरराष्ट्रीय क…

Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- दूसरी पारी की शुरुआत..
Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- दूसरी पारी की शुरुआत.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से संन्यास की घोषणा की| क्रिकेटर मिताली राज ने आज बुधवार को (8 जून 2022 को) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 



39 साल की मिताली राज ने संन्यास का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा,'' वर्षों से आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! मैं आपके आशीर्वाद और समर्थन से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हूं।



मिताली ने इसी साल न्यूजीलैंड में हुए महिला वनडे विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने टूर्नामेंट में सात मैचों में 26 की औसत और 62.97 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए थे।  मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और उसमें 68 रन की पारी खेली थी। 



39 वर्षीय मिताली ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 मैच खेले हैं|  मिताली ने भारत के लिए 232 वनडे मैच खेलते हुए 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए हैं| उन्होंने जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था|  इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में वो भारतीय टीम की कप्तान थी| मिताली के नाम 699 टेस्ट रन, 7805 वनडे रन और 2364 टी20 रन शामिल हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।