मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करने की मांग की

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। गोल्डी बरार ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वह (जेल में बंद गैंगस्ट…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करने की मांग की
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। गोल्डी बरार ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वह (जेल में बंद गैंगस्टर) लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य है| पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है|



पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की (28) की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। 



हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।


https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-sidhu-musewala-murder-dgp-says-he-did-not-take-bulletproof-car-and-gunman-with-him 



गोल्डी ने खुद ली थी हत्या की जिम्मेदारी

 हत्या के करीब एक-डेढ़ घंटे बाद गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसका कहना था कि लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल हुआ था। जिसमें सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। 



https://www.thevirallines.net/mansa-news-punjab-congress-leader-and-punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-2-friends-injured  


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए गठित पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने अभी तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है|  सिद्धू को गोली मारने वाले चार शूटर्स की पहचान भी कर ली है।   गिरफ्तार लोगों में से एक केकड़े उर्फ संदीप ने हत्यारों को को मूसेवाला की सारी जानकारी दी थी। मामले की जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार संदीप उर्फ केकड़े हत्या से पहले मूसेवाला के घर पर फैन बनकर पहुंचा था। जहां उसने सिद्धू के घर पर चाय पी, साथ में सेल्फी भी ली। इसके बाद फोन कर हत्यारों को सिद्धू के घर से निकलने की सूचना भी दी।


https://www.thevirallines.net/punjab-news-sidhu-musewala-murder-pratap-singh-bajwa-attacks-aap-govt-says-no-life-is-safe-in-punjab 


मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सिरसा के संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, अमृतसर के सरज मिंटू, हरियाणा के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, बठिंडा के मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, फरीदकोट के मनप्रीत भाऊ, हरियाणा के सोनीपत में रेवली गांव के मोनू डागर, हरियाणा के फतेहाबाद के पवन बिश्नोई और नसीब के रूप में हुई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।