मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

India vs England 5th T20I: आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को दी करारी मात, 36 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर जमाया कब्जा

अहमदाबाद: India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के अर्धश…

India vs England 5th T20I: आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को दी करारी मात, 36 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर जमाया कब्जा
India vs England 5th T20I: आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को दी करारी मात, 36 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर जमाया कब्जा | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत ने रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। भारत ने 36 रन से जीत हासिल कर 3-2 से सीरीज अपने नाम किया।




इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 224 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड भारत से मिले 225 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड 8 विकेट गंवा कर 188 रन ही बना पाई|



इंग्लैंड को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया और उन्होंने जेसन रॉय को बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने डेविन मलान और जोस बटलर की खतरनाक होती जा रही साझेदारी को तोड़ा और  बटलर को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया। बटलर ने 4 छक्के व 2 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। बेयरस्टो को 7 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर ने डेविड मलान को 68 रन पर आउट कर दिया और इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। 




 इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए। दोनों ने मिलकर भारत के लिए दमदार शुरुआत की और पावरप्ले में 60 रन बना डाले। इसके बाद रोहित ने 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।इसके बाद बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और अंत में क्रिस जॉर्डन ने अपना विकेट गंवाया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या और टी नटराजन ने एक-एक विकेट चटकाए। 




भारत ने 9.4 ओवर में यानी महज 58 गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए। 50 रन भारत ने 32 गेंद पर पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव 17 गेंद पर 32 रन की शानदार पारी खेलकर बाउंड्री पर क्रिस जॉर्डन और जेसन रॉय की जोड़ी ने शानदार कैच की वजह से वापस लौटे। कप्तान ने 36 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना 28वां टी20 अर्धशतक पूरा किया।कोहली (नाबाद 80 रन, 52 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) के बेहतरीन नाबाद अर्द्धशतक... हार्द्क पंड्या (नाबाद 39)





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।