मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुंबई के पूर्व CP परमबीर सिंह के आरोप पर फडणवीस ने की गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग, बोले-मामले की निष्पक्ष जांच हो

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री अनिल देशमुख की इस्तीफे की मांग कर करते हुए कोर्ट मॉनिटर इंक्वायरी की…

मुंबई के पूर्व CP परमबीर सिंह के आरोप पर फडणवीस ने की गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग, बोले-मामले की निष्पक्ष जांच हो
मुंबई के पूर्व CP परमबीर सिंह के आरोप पर फडणवीस ने की गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की मांग, बोले-मामले की निष्पक्ष जांच हो | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री अनिल देशमुख की इस्तीफे की मांग कर करते हुए कोर्ट मॉनिटर इंक्वायरी की मांग की है|



BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,'''मुंबई की पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र के माध्यम से जो आरोप लगाए हैं वो गंभीर हैं... महाराष्ट्र के गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या मुख्यमंत्री को उन्हें हटाना चाहिए|



देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। केंद्रीय एजेंसी इसकी जांच करें। अगर राज्य सरकार को लगता है कि हमें केंद्रीय एजेंसी से जांच नहीं करानी तो कोर्ट मॉनिटर इंक्वायरी होनी चाहिए|




BJP नेता गौरव भाटिया ने कहा कि,''परमवीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है उसमें कुछ ऐसे तथ्यात्मक बयान और आरोप लगाए हैं जिससे ज्यादा गंभीर कुछ भी नहीं हो सकता। आजाद भारत के इतिहास में शायद ही ऐसा शर्मनाक पल आया होगा जब इतने गंभीर आरोप किसी सरकार पर लगे हो।महाराष्ट्र की भ्रष्टाचारी सरकार जबरन वसूली कर रही है। महाराष्ट्र सरकार का टैक्स कलेक्शन पर ध्यान नहीं है, बल्कि उसका जबरन वसूली पर ज्यादा ध्यान है।




भाटिया ने कहा कि,''हमारी तरफ से स्पष्ट मांग है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? हमारी ये भी मांग है कि ये जो वसूली रैकेट अपनी तिजोरियां भरने के लिए महाराष्ट्र की सरकार चला रही है उस सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की क्या जिम्मेदारी है..? महाराष्ट्र की इस भ्रष्टाचारी सरकार को एक मिनट भी बने रहने का कोई हक नहीं है। जिस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो ये कहना भी गलत नहीं होगा कि एक-एक मिनट इस सरकार का बना रहना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।




 बता दें कि,''मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है।मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर "Malpractices" में शामिल होने का आरोप लगाया है| परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये प्रति माह मांगने का आरोप लगाया है।पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने पत्र में लिखा है,''गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वझे को 100 करोड़ रुपये हर महीने वसूली का लक्ष्य दिया गया था


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।