कैंटबरी: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कैंटबरी में खेला गया दूसरा मुकाबला 88 रनों से जीत लिया है। कैंटरबरी में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड को 88 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहला वनडे भी सात विकेट से जीता था और अब भारतीय टीम ने दूसरा वनडे भी जीतकर इंग्लैंड में 23 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली है। महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती थी।
दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 5 विकेट खोकर 333 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 24 रन पर ऑल-आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा डेनियल व्याट ने 65 रन बनाए| एलिसे केप्सी और एमी जोंस ने 39-39 रन बनाए।
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी रेणुजा सिंह ने 10 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हेमलता ने 2 जबकि दीप्ति सिंह और शेफाली वर्मा को 1-1 सफलता मिली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 51 गेंदों पर 40 रन बनाए और यस्तिका भाटिया (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। स्मृति और यस्तिका के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला|
हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों पर 4 छक्के व 18 चौकों की मदद से 143 रन बनाए यह वनडे क्रिकेट में उनका 5वां शतक रहा। हरमनप्रीत के अलावा हरलीन देओल ने भी मैच में शानदार 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। आखिरी 24 गेंद में टीम इंडिया ने 71 रन जोड़े। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में दीप्ति ने 15 रनों का योगदान दिया।