कोलकाता: एसएससी घोटाला मामला: सीबीआई (CBI) की एक विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WB SSC) भर्ती में अनियमितता घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इससे पहले, कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार, 16 सितंबर 2022 को पार्थ चटर्जी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया था। अलीपुर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और राज्य के शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय (गांगुली) की 21 सितंबर तक हिरासत की मंजूरी दी थी|
ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ दाखिल की चौदह हज़ार पन्नों की चार्जशीट
नार्थ बंगाल यूनिवर्सिटी के VC को CBI ने किया गिरफ्तार
बंगाल एसएससी घोटाला मामला: अदालत ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को 21 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेजा