मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IPL से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा को सौंपी टीम की कमान

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है| आईपीएल शुरु होन से ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है| आईपीएल 2022 (IPL…

IPL से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा को सौंपी टीम की कमान
IPL से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा को सौंपी टीम की कमान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है| आईपीएल शुरु होन से ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है| आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने से दो दिन पहले उन्होंने यह फैसला किया| एमएस धोनी ने रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है|



महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को सीएसके की कप्तानी दी है| इसके साथ ही चेन्नई फ्रेंजाइजी के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी| धोनी 2008 में पहले सीजन से लेकर 2021 के सीजन तक लगातार सीएसके के कप्तान थे| बीच में दो साल जब सीएसके सस्पेंड हुई तब धोनी ने राइंजिंग पुणे सुपरजाएंट की एक सीजन में कप्तानी की थी| इस तरह से वे आईपीएल के अभी तक के 14 में से 13 सीजन में कप्तान रहे हैं|



 वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को रवींद्र जडेजा के रूप में तीसरा कप्तान मिलने जा रहा है| एमएस धोनी के अलावा अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी केवल सुरेश रैना ने ही की है. रैना ने छह मैचों में सीएसके का जिम्मा संभाला| इसके तहत आईपीएल और चैंपियंस लीग में कप्तान बने|



चैंपियंस लीग में तो उनकी कप्तानी में धोनी भी खेले थे| सुरेश रैना की कप्तानी में सीएसके ने छह मैच खेले और दो जीते व तीन हारे| एक टाई रहा| रैना सबसे पहले 2010 में इस टीम के कप्तान बने थे| 2019 में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी| धोनी और रैना के बाद अब जडेजा आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम की कमान संभालेंगे| जडेजा ने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है| उन्होंने शायद घरेलू क्रिकेट में भी कभी कप्तानी नहीं की है|



रवींद्र जडेजा 2012 में सीएसके का हिस्सा बने थे| इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टस्कर्स केरला का हिस्सा रह चुके हैं| जडेजा को आईपीएल 2012 के ऑक्शन में चेन्नई ने 2 मिलियन डॉलर यानी तब के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये की रकम में अपने साथ जोड़ा था| तब से वे इस टीम का हिस्सा हैं| 2016 और 2017 में जब सीएसके सस्पेंड हुई तब जडेजा गुजरात लॉयंस का हिस्सा बने|



आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले चेन्नई ने उन्हें धोनी से भी ज्यादा रकम में रिटेन किया था| जडेजा को चेन्नई से 16 करोड़ रुपये मिले थे| वहीं धोनी दूसरी प्रायोरिटी के तौर पर 12 करोड़ में जुड़े थे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।