मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

2017 से पहले प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था: भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह

लखनऊ: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया| भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ,2017 से पहले प्र…

2017 से पहले प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था: भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह
2017 से पहले प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था: भाजपा विधायक दल की बैठक में अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को  विधायक दल का नेता चुना गया|  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ,2017 से पहले  प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था| उद्योगों को बढ़ाने के सम्मेलनों को भी दिल्ली में किया जाता था क्योंकि लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे|



 शाह ने कहा कि,'' उत्तर प्रदेश में 35 सालों में कभी भी एक पार्टी को दूसरी बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने दोनों बार 2/3 से ज़्यादा बहुमत हासिल किया है| शाह ने कहा कि,''2017 से पहले कई चुनौतियां थीं। बिखरा हुआ अर्थतंत्र और प्रशासनिक ढांचा, प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था। उद्योगों को बढ़ाने के सम्मेलनों को भी दिल्ली में किया जाता था क्योंकि लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे|



शाह ने कहा कि,'' सपा सरकार में माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन बैठे थे। गरीब की एफआईआर लिखवाने की हिम्मत नहीं होती थी। 2017 के बाद जब सत्ता में बदलाव हुआ, तो आप देख सकते हैं गुंडे और माफियाओं की क्या हालत है| 2017 से हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सुशासन को और कैसे सुदृढ़ करना है। इस पर हम सभी को कार्य करना है|



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बना हो... मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। पार्टी ने 2017 में मुझपर विस्वास किया|


https://www.thevirallines.net/india-news-facebook-and-twitter-working-at-the-behest-of-the-government-says-sonia-gandhi-in-the-lok-sabha


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उत्तर प्रदेश देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। हमने उत्तर प्रदेश के बजट को 2 लाख करोड़ से 6 लाख करोड़ पर लाने का काम किया|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो पिछले 5 साल में काम किया गया है उसको आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश को और भव्य और सुंदर और ऊंचाईयों पर ले जाने का कम योगी आदित्यनाथ की सरकार करेगी| भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा कि,''योगी आदित्यनाथ का बेहतरीन कार्यकाल रहा है और हम सब बहुत उत्साहित हैं कि हम लोगों को फिर से योगदान देने का मौका मिल रहा है। मेरा प्रयास यही रहेगा कि ज़्यादा से ज़्यादा और अच्छा काम करा पाऊं|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि,' मेरी भूमिका पार्टी नेतृत्व तय करेगा। वो जो भी भूमिका हमें देंगे हम उसका निर्वाहन करेंगे|



भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह योगी ने कहा कि,''आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की सूची में लाकर खड़ा किया और उत्तर प्रदेश को भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। आने वाले 5 सालों में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे विकसित राज्य होगा|



भाजपा विधायक मोहसिन रज़ा ने कहा कि,''सर्वसम्मति और निर्विरोध तरीके से आदरणीय योगी जी को नेता चुना गया। जिस तरह से योगी जी ने 5 साल काम किया उसको आगे बढ़ाने का काम हम सब करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व जो भी हमारे लिए काम तय करेगा हम उस पर आगे बढ़ेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।