नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी अगले BCCI अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली की जगह लेंगे | आधिकारिक निर्णय जल्द लिया जाएगा| मुंबई में 18 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी जल्द ही मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह ले सकते हैं। वहीँ जय शाह के बीसीसीआई सचिव के रूप में बने रहेंगे|
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार,''पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी के सौरव गांगुली की जगह अगले बीसीसीआई अध्यक्ष होने की संभावना है। बिन्नी इससे पहले बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं|
रिपोर्ट्स के मुताबिक,'' गुरुवार को बीसीसीआई के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई थी और इसी में ये फैसला हुआ है कि गांगुली को अगला चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा|
हाल ही में, जय शाह- सौरव गांगुली को सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड को अपने संविधान को बदलने की अनुमति देकर अपने पदों पर बने रहने की अनुमति दी थी। शीर्ष अदालत ने बीसीसीआई में राज्य संघ में 1 कार्यकाल (3 वर्ष) और बीसीसीआई में 1 कार्यकाल (3 वर्ष) पूरा करने वाले पदाधिकारियों के लिए कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ करने की बीसीसीआई की याचिका को भी स्वीकार कर लिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि कूलिंग-ऑफ की अवधि लगातार 2 कार्यकाल के बाद ही आएगी जिसका मतलब है कि एक पदाधिकारी राज्य संघ में 6 साल की अवधि के लिए और फिर BCCI में एक बार में 6 साल के लिए पद पर रह सकते हैं। इसके बाद कूलिंग ऑफ अवधि 3 साल के लिए लागू होगी।