मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs AUS: हैदराबाद में टिकट लेने के लिए मची भगदड़, भीड़ को काबू करने के लिए किया लाठीचार्ज; कई घायल

हैदराबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है| हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाले IND बनाम A…

IND vs AUS: हैदराबाद में टिकट लेने के लिए मची भगदड़, भीड़ को काबू करने के लिए किया लाठीचार्ज; कई घायल
IND vs AUS: हैदराबाद में टिकट लेने के लिए मची भगदड़, भीड़ को काबू करने के लिए किया लाठीचार्ज; कई घायल | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 सितंबर को हैदराबाद में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है| हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाले IND बनाम AUS मैच के लिए टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ के जमा होने के बाद जिमखाना ग्राउंड में भगदड़ मच गई। पु??िस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया| भगदड़ में चार लोग घायल हो गए, पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया|



भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T20I सितंबर 25 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा| जिमखाना मैदान में टिकट खरीदने के लिए भारी भीड़ आई थी| टिकट लेने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई| भारी भीड़ को तितर-बितर करने और नियंत्रण बहाल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया|



भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच की टिकट बिक्री पर हैदराबाद सिटी के अतिरिक्त आयुक्त (कानून और व्यवस्था) डीएस चौहान ने कहा,''काफी की संख्या में यहां पर लोग टिकट खरीदने के लिए पहुंचने थे। टिकट खरीदने के लिए सिर्फ 2 काउंटर लगाए गए थे, बाद में काउंटर को बढ़ाकर 4 किया गया| इसी दौरान बारिश हुई जिस कारण से लोगों ने बचने की कोशिश की और अफरा-तफरी में 2-3 लोग घायल हो गए। हमने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया और स्थिति को काबू किया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।