मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिकोहाबाद में भरभराकर 'गिरा' मकान: 6 साल के बच्चे की मौत , 7 घायल

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला बंशी नगर में बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया।मकान गिरने से पूरा परिवार दब गया। घटना में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई जबक…

शिकोहाबाद में भरभराकर 'गिरा' मकान: 6 साल के बच्चे की मौत , 7 घायल
शिकोहाबाद में भरभराकर 'गिरा' मकान: 6 साल के बच्चे की मौत , 7 घायल | फ़ोटो: TVL News

फिरोजाबाद:  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला बंशी नगर में बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया।मकान गिरने से पूरा परिवार दब गया। घटना में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को  प्रशासन ने इलाज के लिए जिला  अस्पताल में भर्ती कराया|  मकान में किराएदार परिवार रह रहा था| फिरोजाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। कई घरों पानी भर गया है। आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



शिकोहाबाद के बंशी नगर में गुरुवार की सुबह पुराना मकान धराशायी हो गया। जिसके मलबे में परिवार के लोग दब गए। सुनील के छह वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने पर फिरोजाबाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायलों का हालचाल भी जाना। 



हादसे में शिवम पुत्र सुनील की मौत हो गई। वहीं मकान में दबकर घायल होने वाले लोगों में रीना पत्नी सुनील कुमार, रोहित पुत्र रामदीन, पुष्पा देवी  पत्नी रामदीन, पूनम पत्नी गिरीश बाबू, राजन पुत्र गिरीश बाबू, पलक पुत्री गिरीश बाबू, देव पुत्र गिरीश बाबू निवासी है।



फिरोजाबाद SSP अशोक तिवारी ने कहा, जनपद फिरोजाबाद में कल रात से बारिश हो रही है। इस कारण एक जर्जर मकान गिर गया। मकान में कुल 8 लोग थे, 7 को बचा लिया गया है और एक 6 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।