मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

WI vs IND 1st T20: पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

WI vs IND T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडिज की टीम 20 ओवर में…

WI vs IND 1st T20: पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
WI vs IND 1st T20: पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

 WI vs IND T20:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडिज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने  पांच मैचों की श्रृंखला 1-0 की बढ़त बना ली है।



भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य रखा| जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।  वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन 18 और कायले मायर्स ने 15 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर ने 22 रन की पारी खेली |



टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।



ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। 



भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 44 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के जड़े| वहीं, आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 41 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले।  वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट अल्जारी जोसेफ ने लिए। ओबेद मैककॉय, जेसन होल्डर, अकील होसिन और कीमो पॉल को एक -एक विकेट मिला|



पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का लगाया। वहीं, श्रेयस अय्यर मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उनका खाता भी नहीं खुला। अय्यर को ओबेड मैकॉय ने चलता किया। जबकि श्रेयस अय्यर अकील होसेन का शिकार बने। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने 12 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट कीमो पॉल ने लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन।


वेस्टइंडीज: शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान/विकेटकीपर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय अल्जारी जोसेफ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।