मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी है| कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने…

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगी माफी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी है| कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह स्लिप ऑफ टंग था। मैं आपसे माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। 



कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने पत्र में कहा कि, मैं यह पत्र लिख कर आपके पद के लिए गलती से प्रयोग किये गए गलत शब्द के लिए खेद प्रकट करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी बस जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।



बता दें कि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते बुधवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मीडिया से बातचीत में 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद ए गुरुवार को संसद में काफी हंगामा देखने को मिला था।



अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए गुरुवार को कहा था कि उनसे गलती हो गई क्योंकि वह हिंदी भाषा बहुत अच्छी तरह नहीं जानते। चौधरी ने यह भी कहा था कि उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और उनसे मिलकर माफी मांगेंगे।



कांग्रेस नेता ने कहा था कि ''चूकवश'' उनके मुंह से यह शब्द निकल गया था जबकि बीजेपी ने इसे कांग्रेस नेता की तरफ से जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान बताया। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।



चौधरी ने कहा था, 'देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है। कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द चूकवश निकल गया। उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप 'राष्ट्रपति' कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।