मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WI vs IND 2nd ODI: अक्षर के बल्ले के तूफान में उड़े कैरेबियाई, टीम इंडिया ने 2 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

त्रिनिदाद: WI vs IND 2n ODI: भारत ने रविवार को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 2 विकेट से हराया | वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए…

WI vs IND 2nd ODI: अक्षर के बल्ले के तूफान में उड़े कैरेबियाई, टीम इंडिया ने 2 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
WI vs IND 2nd ODI: अक्षर के बल्ले के तूफान में उड़े कैरेबियाई, टीम इंडिया ने 2 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

त्रिनिदाद: WI vs IND 2n ODI:   भारत ने रविवार को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 2 विकेट से हराया | वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने मेजबान कैरेबियाई टीम को 2 विकेट से रौंद दिया और तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यह वनडे क्रिकेट में भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वीं सीरीज जीत है।



वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 312 रन का टारगेट रखा है।  जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया| अक्षर पटेल ने नाबाद 64 रन की धमाकेदार पारी खेली| पटेल ने 35 गेंद में 3 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 64 रन बटोरे| वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और काइल मेयर्स ने 2-2 विकेट लिए। जायडेन सील्स, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड को एक -एक विकेट मिला|



वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। 312 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया  ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन ने 54 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 64 रनों की तूफानी पारी खेली। 



पहले मैच में शानदार 97 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन दूसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 31 गेंद का सामना किया और सिर्फ 13 रन बनाए।  शिखर धवन के बाद उनके जोड़ीदार शुभमन गिल 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल ने काइल मेयर्स की गेंद पर खराब शॉट खेल कर उन्हें ही कैच दे बैठे। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव भी सस्ते में ही निपट गए| सूर्य कुमार  8 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका भी विकेट मेयर्स ने ही लिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर संजू सैमसन ने अच्छी बल्लेबाजी की| 



श्रेयस अय्यर 63 रन बनाकर आउट हो गए | श्रेयस अय्यर के बाद जब संजू सैमसन संजू आउट (54) हो गए, तो मैच भी जाता दिख रहा था क्योंकि जरूरी रन औसत बढ़ता ही जा रहा था| ऐसे में  छठे विकेट के लिए अक्षर और दीपक हूडा (33) ने अहम 51 रन की साझेदारी की| अक्षर लगातार स्ट्रोक खेलते रहे और एक छोर पर गिर रहे विकेटों का असर उन पर नहीं पड़ा और  मैच ऐसे मुकाम पर आ गया, जब भारत को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 8 रन बनाने थे| और अक्षर ने मायर्स की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर दो गेंद और 2 विकेट रहते हुए भारत को जीत दिलाने के साथ ही सीरीज में भी जीत सुनिश्चत कर दी|



इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। करियर का 100वां वनडे खेल रहे शाई होप ने 115 रनों की पारी खेली। होप ने 135 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने 77 गेंदों में 74 रन बनाए। पूरन ने अपनी पारी में  6 छक्का और 1 चौका लगाया| इसके अलावा काइल मेयर्स ने 39 और शामराह ब्रूक्स ने 33 रन की उपयोगी पारी खेली| नतीजा यह रहा कि विंडीज इस मैच में कोटे के 50 ओवरों में 6 विकेट पर 311 रन बनाने में सफल रहा| भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 


भारत- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।



वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।