कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम कोतवाली में एक महिला पुलिसकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का बाद मौके पर एसपी पहुंचे| अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला ने ये कदम क्यों उठाया| फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है| कौशाम्बी पुलिस ने बताया कि,''पुलिस बल मौके पर मौजूद है अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतक महिला पुलिसकर्मी रश्मि सचान कड़ाधाम कोतवाली में तैनात थी| सिपाही रश्मि सचान का रविवार रात उसके आवास में फंदे से लटकता शव मिला| घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। सूचना के बाद एसपी हेमराज मीणा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक,'रश्मि सचान किराए का मकान लेकर रहती थी| कानपुर के बर्रा फेज-2 की रहने वाली है| रश्मि सचान पुत्री धर्मेंद्र सचान का चयन वर्ष 2019 में सिपाही पद पर हुआ था। ट्रेनिंग के बाद रश्मि की पहली पोस्टिंग कड़ाधाम कोतवाली में हुई।
रश्मि सचान का फोन नहीं रिसीव होने पर पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को खबर दी, तब घटना की जानकारी हुई। रश्मि के आवास पुलिस पहुंची तो वहां अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखने पर रश्मि का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे कानजारा देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। सूचना आला अफसरों के साथ ही रश्मि के घरवालों को दी गई।