मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

WI vs IND 2nd T20: दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकटों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

WARNER PARK, ST KITTS: WI vs IND 2nd T20I : वेस्टइंडीज ने दूसरे T20I मुकाबले में भारत को विकट से हरा दिया | वेस्टइंडीज ने दूसरा टी-20 मुकाबला 5 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहले बल्लेब…

WI vs IND 2nd T20: दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकटों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
WI vs IND 2nd T20: दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकटों से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

WARNER PARK, ST KITTS: WI vs IND 2nd T20I : वेस्टइंडीज ने दूसरे T20I मुकाबले में भारत को विकट से हरा दिया | वेस्टइंडीज ने दूसरा टी-20 मुकाबला 5 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।  पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 138 रन बनाए हैं। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।



वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 68 रन ब्रैंडन किंग ने बनाए। वहीं, डेवोन थॉमस ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 31 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह,  रवींद्र जाडेजा, आर अश्विन, हार्दिक पंड्या और आवेश खान को एक एक विकेट मिला|



भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड पर खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 19.4 ओवर में 38  रन पर ऑल आउट हुई।  भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद में 31 रन की पारी खेली। 



वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। ये पहला मौका है जब उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं। जेसन होल्डर ने 2 विकेट अपने नाम किए। अकील हुसैन और अल्ज़ारी जोसेफ को एक -एक विकेट मिला|




टीम इंडिया के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मैच की पहली ही गेंद पर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ओबेड मैकॉय की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे और गोल्डन डक पर आउट हो गए। मैकॉय ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया को एक और झटका दिया और 6 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को भी आउट कर दिया।



इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने पांचवें ओवर में श्रेयस अय्यर को 10 रन पर आउट कर दिया। 7वें ओवर में अकील होसेन की गेंद पर ऋषभ पंत बाउंड्री लाइन पर ओडेन स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने  12 गेंद में 24 रन बनाये| हार्दिक पंड्या भी 14वें ओवर में 31 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए। 17वें ओवर रवींद्र जडेजा 30 गेंद 27 रन बनाकर चलता बने| दिनेश कार्तिक का भी आज बल्ला खामोश रहा| 19वें ओवर की पहली गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए| इसके बाद 19वें ओवर में ही चौथी और आखिरी गेंद पर दो विकेट (रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार) गिर गए| 20वें और आखिरी ओवर के चौथी गेंद पर अवेश खान 4 गेंद 8 रन बनाकर आउट हो गए|




टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग में एक बदलाव किया है। रवि बिश्नोई की जगह आवेश खान को मौका मिला है।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह। टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग में एक बदलाव किया है। रवि बिश्नोई की जगह आवेश खान को मौका मिला है।



वेस्टइंडीज-काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।