मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य जीता | सोमवार, 1 अगस्त को भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग मे…

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022:  भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य जीता | सोमवार, 1 अगस्त को भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। हरजिंदर कौर 212 किग्रा भारोत्तोलन के साथ तीसरे स्थान पर रही। वेटलिफ्टर में ये भारत का 7वां और कुल 9वां मेडल है। बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।



भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने स्नैच (पीबी) में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा भार उठाकर महिलाओं के 71 किग्रा में कांस्य पदक जीता। वे कुल 212 KG के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की सारा डेविस ने गोल्ड और कनाडा की एलेक्सिस एसवर्थ ने सिल्वर जीता। 



महिलाओं के 71 किग्रा फाइनल में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कहा,''मुझे पूरा भरोसा था कि मुझे पदक मिलेगा। मैं अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने पदक जीता। मैं आगे एशियाई चैम्पियनशिप की तैयारी करूंगी|



कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे दिन भारत को तीन मेडल मिले। भारत की जूडो प्लेयर सुशीला देवी 48KG वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में हार गई। फाइनल में उन्हें साउथ अफ्रीका मिकेला व्हाइटबोडी से हराया। इस तरह उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। जूडो में ही विजय यादव ने पुरुषों की 60KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडोलिडस को हराया।



वेटलिफ्टिंग की मेंस 81KG वेट कैटेगरी में भारत के अजय सिंह मेडल जीतने से चूक गए हैं। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 319 KG वेट उठाया और चौथे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के क्रिस मरे (325 KG) ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।


अजय ने स्नैच के पहले प्रयास में 138 KG, दूसरे में 140 KG और तीसरे में 143 KG का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 172 और 176 KG वेट उठाया। तीसरा प्रयास विफल रहा।


संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल  


भारत ने अब तक 3 गोल्ड सहित 9 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 30 गोल्ड सहित 70 मेडल जीतकर पहले नंबर पर है।


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


भारत ने जूडो में दो मेडल और 7 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते| वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड जीता| वहीं भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए| गुरुराजा पुजारी और हरजिंदर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया| इसके अलावा जूडो में विजय कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जबकि सुशीला देवी ने सिल्वर मेडल जीता|



वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 



CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर



वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 



भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।