मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

वेस्टइंडीज बनाम भारत तीसरा वनडे: भारत ने 3-0 से किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, तीसरे ODI में 119 रनों से दी मात

पोर्ट ऑफ स्पेन: WI vs IND 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर…

वेस्टइंडीज बनाम भारत तीसरा वनडे: भारत ने 3-0 से किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, तीसरे ODI में 119 रनों से दी मात
वेस्टइंडीज बनाम भारत तीसरा वनडे: भारत ने 3-0 से किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, तीसरे ODI में 119 रनों से दी मात | फ़ोटो: TVL News

पोर्ट ऑफ स्पेन: WI vs IND 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।  वेस्टइंडीज को जीत के लिए डकवर्थ लुईस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रनों का लक्ष्य मिला है।



मैच में दो बार आयी बारिश के कारण वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम से जीतने के लिए संशोधित टारगेट के बाद 35 ओवरों में 257 रनों का लक्ष्य मिला था| लेकिन कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन के स्कोर पर सिमट गई|  इसके साथ ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर  तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली है।



भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) में खेला गया। कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने (98) व धवन (58)  की अर्धशतकीय पारियां के साथ श्रेयस अय्यर के उपयोगी योगदान के बदौलत 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे| 



वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने 42-42 रन बनाए। इसके अलावा शाई होप ने 22 रन की पारी खेली | भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।



वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब रही। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में काइल मेयर्स और शेमार ब्रूक्स का विकेट लिया।  मायर्स और ब्रूक्स दोनों ही खाता नहीं खोल सके| दोनों के आउट होने के बाद शाई होप ने कुछ देर तक पारी संभाली, लेकिन वो 33 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया। एक समय ऐसा लगा कि ब्रैंडन किंग टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। वो 37 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन उनको अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया।  इसके बाद कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के आगे नहीं टिक पाया। उसकी पूरी टीम 26 ओवरों में 137 रनों पर ही सिमट गयी|



इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  भारत की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने मैच में 2 बार बाधा डाली|दूसरी बार बारिश के कारण भारतीय पारी 36 ओवर में ही समाप्त कर दी गई। 36 ओवर में टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। शुभमन गिल 98 और संजू सैमसन 6 रन बनाकर नाबाद रहे।



कप्तान धवन अपने वनडे करियर की 37वीं फिफ्टी लगाकर आउट हुए। धवन 74 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो गए| पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और शिखर धवन के बीच 138 गेंद में 113 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में धवन ने 58 और शुभमन ने 51 रनों का योगदान दिया। धवन के बाद श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर आउट हो गए | सूर्य कुमार यादव तीसरे मैच में भी सस्ते में ही निपट गए|  सूर्य कुमार 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए | वेस्टइंडीज के लिए हेडन वॉल्श ने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन को एक विकेट मिला|



भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया| भारत ने टीम में एक और वेस्टइंडीज ने इलेवन में तीन बदलाव किए हैं| टीम इंडिया ने आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी, तो कैरेबियाई टीम ने शैफर्ड, पोवेल और अल्जारी जोसेफ को आराम देकर उनकी जगह जेसन होल्डर, कार्टी और कीमो को शामिल किया|



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 


भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।



वेस्टइंडीजः शाई होप, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शेमार ब्रूक्स, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।