नई दिल्ली: Parliament Monsoon session: सभी विपक्षी दलों ने 20 राज्यसभा सांसदों और 4 लोकसभा सांसदों सहित 24 निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता व्यक्त की। निलंबन वापस लेने तक 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी रहेगा। निलंबित सांसद संसद में गांधी प्रतिमा पर दिन-रात 50 घंटे तक धरने पर बैठे। दोनों सदनों के कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सीपीएम और आप सांसदों ने संसद परिसर में 50 घंटे तक लगातार धरना धरने पर। वे खाद्य पदार्थों पर मूल्य वृद्धि और जीएसटी पर तत्काल बहस की मांग के लिए अपने निलंबन का विरोध कर रहे हैं|
कांग्रेस ने कहा कि,'' निलंबन के खिलाफ बापू की छत्रछाया और खुले आसमान के नीचे संसद के प्रांगण में कांग्रेस सांसदों का 'सत्याग्रह' जारी।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि,''मैंने Gujarat में ज़हरीली शराब के कारण 55 मौत का मुद्दा Rajya Sabha में उठाया तो मुझे Suspend कर दिया गया। मैं जब तक सस्पेंडेड हूं, संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करता रहूंगा। आप सब से अपील है, आप भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठाएं|
सदन से निलंबित सांसदो के 50 घंटों के धरना प्रदर्शन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,'' गलती करने वाले अगर गलती को स्वीकार कर माफी मांगते हैं तो वे बड़े हो जाते हैं। लेकिन वे ऐसे अहंकार प्रदर्शन करेंगे तो हम क्या कर सकते हैं।
प्रह्लाद जोशी ने कहा,''हमें आपके स्वास्थ की चिंता है इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप सुबह से शाम तक विरोध कीजिए लेकिन शाम को अपने घर में चले जाइए। जब सरकार चर्चा के लिए तैयार थी तब आपने जो व्यवहार किया, उसे जनता देख रही है। यह ठीक नहीं है|
Parliament Monsoon session: संसद से अब तक कुल 24 सांसद हुए निलंबित
सदन में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर दो दिनों के अंदर राज्यसभा और लोकसभा से अब तक विपक्ष के 24 सांसद निलंबित हो चुके हैं। 20 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है, जबकि चार को पूरे सत्र के लिए। विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा- लोकसभा की कार्यवाही स्थगित|
लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस के चार सांसदों पर हुई थी कार्रवाई
लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 4 सदस्यों को निलंबित कर दिया था। ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष ने महंगाई और GST पर जमकर हंगामा किया।
राज्यसभा से मंगलवार को विपक्ष के 19 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें से 7 सांसद सिर्फ टीएमसी के थे। वहीं बुधवार को आप सांसद संजय सिंह को निलंबित किया गया है। आप सांसद पर सदन में मंगलवार को नारेबाजी करते हुए चेयरमैन के आसन पर पेपर फेंकने का आरोप है।
देश के ''राजा' से हैं 10 सवाल" राहुल गांधी का PM मोदी पर वार
बुधवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संजय सिंह को इस हफ्ते की बची हुई कार्यवाही के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इस हफ्ते मानसून सत्र में हंगामा करने वाले राज्यसभा के 20 और लोकसभा के 4 सांसदों पर निलंबन कार्रवाई की जा चुकी है।
ED ने पूरे देश में आतंक मचा रखा: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत