मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

WI vs IND 4th T20: चौथे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त

CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK STADIUM TURF GROUND, FLORIDA | WI vs IND 4th T20I : भारत ने शनिवार ,6 अगस्त को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 क…

WI vs IND 4th T20: चौथे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
WI vs IND 4th T20: चौथे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK STADIUM TURF GROUND, FLORIDA | WI vs IND 4th T20I : भारत ने शनिवार ,6 अगस्त को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है| भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के चौथे T20 मुकाबले में  टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 59 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल ली है।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए।



जवाब में कैरेबियाई टीम 19.1 ओवर में 132 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान निकोलस पूरन और रोवमान पावेल ने सबसे ज्यादा 24-24 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। पांचवां और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।



पहले बैटिंग करने वाली टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंद में ही 33 रन ठोक डाले। वहीं, उनके जोड़ीदार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 24 रन निकले। तीसरा विकेट दीपक हुड्डा के रूप में गिरा। वे 29 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। पंत हाफ सेंचुरी से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 6 चौके जमाए। अक्षर पटेल ने आखिरी दो ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर सिर्फ 6 रन बना सके।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।



वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।