मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, 2 लग्जरी वाहन जब्त

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बीजेपी नेता की तलाश पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और मैनेज…

गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, 2 लग्जरी वाहन जब्त
गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, 2 लग्जरी वाहन जब्त | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। बीजेपी नेता की तलाश पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।नोएडा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और मैनेजर समेत 4 करीबी लोगों को हिरासत में लिया है| साथ ही त्यागी की 2 लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है| 



कल दिनांक 05.08.2022 को थाना फेस-2 क्षेत्र के अंर्तगत सेक्टर 93B की एक सोसायटी में श्रीकांत त्यागी नाम के युवक द्वारा सोसायटी की ही निवासी महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने बताया,''आज श्रीकांत त्यागी के 4 करीबी साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 



मौके पर गई पुलिस टीम को वहां त्यागी की 3 गाड़ियां मिली। उनमें से 2 मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया|



ADCP रणविजय सिंह ने बताया,''तीसरे वाहन, टोयोटा फॉर्च्यूनर पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक था लेकिन नियमों का उल्लंघन था। सरकारी चिन्ह के दुरूपयोग को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम उसे (श्रीकांत त्यागी) जल्द ही पकड़ लेंगे|




गौरतलब है कि, गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है| 



 त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है| 



वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी वीडियो में एक महिला को गाली दे रहे हैं, महिला के साथ धक्का-मुक्की कर रहा हैं |  महिला और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा हैं| भाजपा नेता ने महिला के पति को भी गाली दी...जातिसूचक शब्द कहे....लिंगसूचक (माँ -बहन की) गालियां दीं| आस-पास भीड़ जुटी रही



महिला को धमकाते हुए श्रीकांत त्यागी बोल रहा है, “मा***द... भो***ली... तू रं* है।.....जानता हूं मैं तेरी हैसियत... तू भाग के आई थी न? तेरे बारे में सब जानता हूं मैं|  तू ही है न वो, जो भाग के आई है|  तेरे बारे में और भी बहुत कुछ जानता हूं...वो भी जानता हूं, जो दो-तीन बंदे तुझे उठाकर ले जा रहे थे, तेरे पति से लड़कर| वो भी जानता हूं...”



श्रीकांत त्यागी के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया था| फिलहाल महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी अब भी फरार हैं| एक गाड़ी कल ही जब्त हो चुकी है और पुलिस दो आज लेकर गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।