मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महिला विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर सातवीं बार महिला विश्व कप का खिताब जीता, एलिसा हीली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

Women's World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 71 रन से हरा दिया…

महिला विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर सातवीं बार महिला विश्व कप का खिताब जीता, एलिसा हीली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
महिला विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर सातवीं बार महिला विश्व कप का खिताब जीता, एलिसा हीली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच | फ़ोटो: TVL News

Women's World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 71 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 356 रन बनाए। ओपनर एलिसा हीली ने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 138 गेंदों पर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन ही बना सकी। हीली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।



महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से रह गई। इंग्लैंड को चौथी बार महिला विश्व के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हार बार ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे मात दी है। इससे पहले 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला विश्व कप के फाइनल में हराया था। 



इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन नही बना पाई और यह मैच 71 रन से हार गई। 



ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

इंग्‍लैड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 160 रन पर गिरा। राचेल हेन्स ने 93 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट 316 रन पर गंवाया। एलीसा हीली 138 गेंदों 170 रन की पारी खेलकर आउट हो गई। उन्होंने अपनी पाररी में 26 चौके लगाए। हेन्स और हीली के अलावा बेथ मूडी ने 47 गेंदों पर 62 रन बनाए।



इंग्लैंड के लिए श्रुबसोल ने तीन विकेट लिए।
इंग्लैंउ के लिए आन्या श्रुबसोल ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 48वें ओवर में दूसरी गेंद पर मैग लेनिंग और तीसरी गेंद पर बेथ मूनी को आउट कर टीम को वापसी कराने का प्रयास किया। पर काफी देर हो चुकी थी और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंच चुका था।



इंग्लैंड की खराब शुरुआत

357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में पहली सफलता मिल गई। सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाली डेनियल वेट 12 रन के स्कोर पर 4 रन बनाकर बोल्ड हो गईं। मेगन स्कट ने उनका विकेट चटकाया।



इसके बाद बेमाउंट और कप्तान हीदर नाइट भी चलती बनीं। 86 रन के अंदर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन नटाली स्कीवर ने शतक लगाकर हार का अंतर कम किया। दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सकी और इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवरों में 285 रन ही बना पाई। शिविर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं। 



ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग और जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं स्कट को दो विकेट मिले। गार्डनर और मैकग्राथ ने एक-एक विकेट लिया। 




नटाली स्कीवर की मैराथन पारी बेकार 

इंग्लैंड के लिए नटाली स्कीवर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में 148 रन बनाए और एक छोर पर नाबाद रहीं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला। स्कीवर इंग्लैंड को यह मैच जिता सकती थीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। 27 रन बनाने वाली बेमाउंट इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। नटाली स्कीवर विश्व कप फाइनल में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वो एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं, जिन्होंने 2007 में 149 रन बनाए थे। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।