हरारे: ZIM vs IND 3rd ODI: भारत ने तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया। भारत ने 3 मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। शुभमन गिल (130) और आवेश खान (3/66) के शानदार प्रदर्शन की वजह से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और रोमांचक मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से मात दी। शुभमन गिल (130) की शतकीय पारी की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत ने 50 ओवरों में 289/8 रन बनाए, जिससे मेजबान टीम को 290 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रन ही बना पाई।
भारत की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दीपक चाहर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव के खाते में 2-2 विकेट आए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 95 गेंद में 115 रन की शानदार पारी खेली। जिम्बाब्वे को आखिरी 13 गेंदों पर 17 रनों की आवश्यकता थी और उसके तीन विकेट बाकी थे| ऐसे में 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश खान ने ब्रैड इवान्स (28 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत की उम्मीदें जगा दीं| फिर 49वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने चौथी गेंद पर सिकंदर रजा को चलता कर जिम्बाब्वे के हौसले पस्त कर दिए| रजा ने 95 बॉल पर 115 रन बनाए जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे|
दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया। उन्होंने इनोसेंट काइया को 6 रन बनाने के बाद LBW आउट कर दिया।अक्षर पटेल ने मैच का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज शॉन विलियम्स को 45 रन पर LBW आउट किया। जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा का विकेट अक्षर पटेल ने लिया। उन्होंने 27 गेंद का सामना किया और 16 रन बनाए।
इससे पहले, भारत के कप्तान के.एल. राहुल ने टॉस जीता और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे वनडे में शुभमन गिल 130 रनों की पारी के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने 97 गेंद में 130 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने भी अपने वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। ब्रैड एवंस ने शानदार गेंदबाजी की और जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।
ब्रैड एवंस ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया| 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर इवांस ने कप्तान केएल राहुल को बोल्ड कर दिया| राहुल ने गेंद को पंच करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी| ब्रैड एवंस ने केएल राहुल के बाद शिखर धवन को भी अपना शिकार बनाया। धवन 40 रन बनाने के बाद शॉन विलियम्स को एक आसान सा कैच दे बैठे।
इशान किशन के रूप में भारत को तीसरा झटका लग गया है| ईशान किशन 50 रन बनाकर रनआउट हुए। इवांस की गेंद शुभमन गिल के पैड पर लगी और जिम्बाब्वे ने अपील की जिसे अंपायर ने नकाल दिया| इतने में किशन दूसरे छोर से रन लेने के लिए निकल दिए लेकिन गिल ने मना कर दिया और फील्डर ने सीधी थ्रो स्टंप पर मार दी| जिम्बाब्वे ने हालांकि गिल के खिलाफ रिव्यू लिया जिसमें वह नॉट आउट पाए गए और किशन को आउट होना पड़ा|
43वें ओवर की आखिरी गेंद पर इवांस ने दीपक हुड्डा को बोल्ड कर दिया| इवांस की गेंद अंदर आई जिसे दीपक समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. उन्होंने एक रन बनाया| हुड्डा के बाद संजू सैमसन लगातार दो छक्के लगाने के बाद आउट हो गए हैं| 46वें ओवर की पाचवीं गेंद पर वह आउट हुए| जॉन्गवे की गेंद को संजू ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ छह रनों के लिए खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और काइटानो ने उनका कैच लपका|
48वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए हैं| पटेल ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को सीधा लॉंग ऑन पर खड़े रजा के हाथों में खेल बैठे| 50वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल (130 रन) आउट हो गए हैं| गिल ने इवांस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन उनका बल्ला फिसल गया जिसके कारण गेंद सही से कनेक्ट नहीं हो पाई | गिल का कैच काइया ने पकड़ा| 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर इवांस ने शार्दूल ठाकुर को आउट कर दिया है| इवांस की धीमी गेंद को शार्दूल ठाकुर समझ नहीं पाए और चकमा खा गए, उनका कैच न्याउची ने पकड़ा|
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और आवेश खान।
जिम्बाब्वे: ताकुडवनाशे काइटानो, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, टोनी मुनयोंगा, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची और रिचर्ड एनगरावा